ऋषिकेश- गैस सिलेंडरो के धमाके से दहला शिवाजी नगर दमकल मौके पर

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- शिवाजी नगर कॉलोनी के गली नंबर 16 में देर शाम अचानक एक घर में आग लग गई बताया जा रहा है कि वह टेंट हाउस का काम करते हैं। आग लगने से एक के बाद एक लगभग 45 सिलेंडर ब्लास्ट हुए हैं। इन धमाकों से आस-पड़ोस के लोग सहमे हुए हैं। क्षेत्र की बिजली काट दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवाजी नगर गली नंबर 16 में रमेश नाम का टेंट हाउस मालिक है। जो आधे खाली प्लॉट में टेंट हाउस चलाता है अचानक शाम को आग लग गई और कई सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। ऐसे में सकरी गलियां होने की वजह से दमकल को भी मुश्किल हो रही है क्योंकि बड़ा ट्रक या दमकल की गाड़ी इसके अंदर नहीं आ सकती है। ऐसे में आसपास के लोग सहमे हुए हैं काफी खौफ में है। स्थानीय लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर आग बुझाने का काम कर रहे है। फिलहाल इस घटना में जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News