ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट,दिया चारधाम यात्रा में आने का निमंत्रण

त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली- कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर अग्रवाल ने उन्हें श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम आने का निमंत्रण भी दिया।
बुधवार को नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने प्रेमचंद अग्रवाल को कैबिनेट मंत्री बनने पर अपनी शुभकामनाएं दी। इस दौरान अग्रवाल ने उन्हें राज्य में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को बताया। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास की दिशा में निरंतर प्रगतिशील है। इस अवसर पर अग्रवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को उत्तराखंड के चारों धाम आने का निमंत्रण भी दिया। इसके साथ ही अग्रवाल ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से उनके आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News