ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का किया निरीक्षण

त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली – कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय की गई समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। उत्तराखण्ड निवास के नक्शे का अवलोकन करते हुये भवन के सभी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी ली। इसके अलावा निर्माणाधीन भवन में गाडियों की पार्किंग व्यवस्था की भी जानकारी ली गई। उल्लेखनीय है कि 3 गोपीनाथ बारदोलाई मार्ग चाणक्यपुरी नई दिल्ली में जून 2020 से उत्तराखण्ड निवास का काम शुरू किया गया। भवन में तीन बेसमेन्ट होंगे व 7 तल ऊंचा होगा जिसमें 59 कमरे होंगे। भवन उत्तराखण्ड वास्तुकला शैली में बनाया जायेगा। यह कार्य सम्भवता मई 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। प्रेम चन्द अग्रवाल ने गुणवत्ता पूर्वक तय समय अवधि में कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। ग्रीन भवन की तर्ज पर बनाए जा रहे इस भवन का अपना सीवेज सोधन संयत्र होगा। भवन में 50 किलो वाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट भी है। इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त डॉ. वीवीआरसी पुरूषोत्तम व उत्तराखण्ड पेयजल निगम के सहायक अभियन्ता अरविन्द सैनी उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News