ऋषिकेश- कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष करन माहरॉ के 17 अप्रैल को पदभार ग्रहण करने पर हज़ारों कार्यकर्ता राजीव भवन देहरादून में उनका स्वागत करेंगे।
शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया की प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष करन माहरा विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बनंने के बाद प्रथम बार उनका राजीव भवन देहरादून में आगमन होना है। इसके लिए प्रदेश भर के नेताओ और संगठन ने अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक महानगर कांग्रेसी कमेटी कार्यालय ऋषिकेश में भी आहूत की गई जिसमें तय किया गया की महानगर से तक़रीबन 500 कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने अपने वाहनो से कार्यक्रम स्थल तक पहुँचेंगे। बैठक में यह भी तय किया गया की एसे कार्यकर्ता जो जाना चाहते और साधन नहीं है वो महानगर कांग्रेस कमेटी से सम्पर्क कर सकते है। बैठक में
एआईसीसी सदस्य एवं विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, विजयपाल रावत, त्रिलोकि नाथ तिवारी, राहुल रावत, योगेश शर्मा, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, राम कुमार, जतिन जाटव, मुकेश जाटव, प्रवीण जाटव, अशोक शर्मा, शैलेंद्र, जयपाल, बिट्टू गुप्ता, इमरान सैफि, जगमोहन भटनागर, ब्रिज बहुगुणा, अमित पाल, मनोज त्यागी, हिमांशु कश्यप, हिमांशु जाटव आदि उपस्थित थे।
