ऋषिकेश- रक्तजांच शिविर में 40 से अधिक लोगों ने किया अपने रक्त की जांच

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ लायंस क्लब द्वारा डॉक्टर पैथ लैब के सहयोग से एक रक्तजांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 से अधिक लोगों ने अपने रक्त की जांच कराई। शिविर संयोजक सुरेंद्र कथूरिया ने बताया कि अधिकतर लोगों ने अपने शुगर कोलेस्ट्रोल और हेमोग्लोबिन की जांच कराई है। जबकि अधिकतम व्यक्तियों को यह नहीं पता था कि उनका शुगर के साथ हेमोग्लोबिन भी कम है। ऐसे लाभार्थीयो को उपचार के लिए सलाह दी गई। शिविर को सफल बनाने में कमल कालरा, मनमोहन भोला, विनय भाटिया, गोपाल नारंग ,अनुप कोठियाल, किशन कुमार , विष्णु नाथ गुप्ता का सहयोग सराहनीय रहा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News