ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 2 नये मरीज मिले, 6 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्‍तराखंड में कोरोना के मामलों में काफी कमी आ गई है। प्रदेश में आज कोरोना के दो नए मामले आए हैं वहीं छह मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए। राज्‍य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 84 है।
प्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के दो नए मामले मिले, जबकि छह मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं आज कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोरोना संक्रमण दर 0.14 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में निजी व सरकारी लैब से 1408 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 1406 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 84 रह गई है। हरिद्वार में सबसे अधिक 38 सक्रिय मामले हैं, जबकि देहरादून में 17 और ऊधमसिंह नगर में 13 सक्रिय मामले हैं। पिथौरागढ़ व टिहरी में कोई भी सक्रिय मामला नहीं है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News