ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 2 नये मरीज मिले, 7 मरीज स्वस्थ हुए
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर दो जिलों में सिर्फ दो नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि सात मरीज ठीक हुए हैं। 157 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92208 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 934 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोई भी मौत का मामला सामने नहीं आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। देहरादून और रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। बाकी 11 जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। सात मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 88568 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.05 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.21 प्रतिशत दर्ज की गई है।
