ऋषिकेश- गुजरात में मिला XE वेरिएंट का पहला केस, 4 राज्यों के लिए अलर्ट जारी
त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली _ गुजरात में XE वेरिएंट का पहला केस मिलने से केंद्र सरकार द्वारा 4 राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। कोरोना XE वेरिएंट अधिकारी ने बताया कि नया XE Variant संक्रामक है, लेकिन वायरस के ओमाइक्रोन वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक नहीं है।
चीन के बाद अब भारत में भी कोरोना वायरस संक्रमण के केस बढ़ने लगे हैं और अब कोरोना वायरस ने नए XE वेरिएंट का भी एक केस गुजरात में सामने आया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जून माह तक भारत में कोरोना संक्रमण की चौथी लहर आने की आशंका है। यही कारण है कि सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की अनुमति दे दी है। कोरोना वायरस के एक्सई वेरिएंट का पहला मामला गुजरात में सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली समेत चार राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।
