ऋषिकेश -प्रदेश में कोरोना के तीन मामले आए सामने, सात मरीज ठीक हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर सिर्फ तीन नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सात मरीज ठीक हुए हैं। 169 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92200 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 1932 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। हरिद्वार में दो और देहरादून जिले में एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। सात संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर 88543 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.3 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.16 प्रतिशत दर्ज की गई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News