ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 8 नये मरीज मिले,10 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर तीन जिलों में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 10 मरीज ठीक हुए हैं। 173 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92197 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 2095 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून जिले में पांच, हरिद्वार में दो और चमोली जिले में एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। 10 संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 88536 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में अधिक ठीक हो रहे हैं। जिससे सक्रिय मामले लगातार घट रहे हैं। इसमें पौड़ी व टिहरी जिले में एक भी सक्रिय मामले नहीं है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News