ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 5 नये मरीज मिले,11 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले और मरीजों की मौतें स्थिर हो गई हैं। बीते 24 घंटे के भीतर चार जिलों में पांच लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 11 मरीज ठीक हुए हैं। 181 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92183 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 2143 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चार जिलों में सिर्फ पांच संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार जिले में दो, देहरादून, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। नौ जिलों में कोई नया मामला नहीं मिला है, 11 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 88516 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले घट रहे हैं। वर्तमान में 181 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। पौड़ी और टिहरी जिले में एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। जबकि अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर, चमोली में एक-एक और चंपावत व उत्तरकाशी जिले में तीन-तीन सक्रिय मरीज हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News