ऋषिकेश- 7.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ ऋषिकेश पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक महिला तस्कर को 7.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा लगातार ऋषिकेश और उसके आसपास क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत चेकिंग के दौरान राजलक्ष्मी होटल के पास चंद्रभागा ऋषिकेश से 01 महिला प्राची उर्फ सपना पत्नी स्वर्गीय मयंक क्षेत्री निवासी मंदाकिनी बिहार ब्राह्मण खाला गली नंबर 4 सहस्त्रधारा रोड थाना रायपुर देहरादून को संदिग्ध अवस्था में रोककर चेक किया गया तो उसके पास से 7.65 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। महिला अभियुक्ता के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
