ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 7 नये मरीज मिले, 11 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर दो जिलों में सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 11 संक्रमित ठीक हुए हैं। वर्तमान में 187 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92178 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 1335 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
दो जिलों में सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसमें हरिद्वार में चार और देहरादून जिले में तीन संक्रमित मिले हैं। 11 जिलों में कोई नया संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। 11 संक्रमितों ने कोरोना मात दी है। अब तक 88505 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। 187 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.52 प्रतिशत दर्ज की गई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News