ऋषिकेश- हनुमंतपुरम विकास मंच ने नगर- निगम पर लगया सड़क निर्माण में भ्र्ष्टाचार का आरोप

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- हनुमंत पुरम विकास मंच ने वार्ड संख्या 20 गंगा नगर लेन नंबर 4 में नगर निगम द्वारा बीते माह बनाई गई सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
सोमवार को गंगानगर में हनुमंतपुरम विकास मंच के अध्यक्ष केके सचदेवा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर उन्होंने बताया कि बीते माह नगर निगम द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया था लेकिन सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने से सड़क में निरंतर धूल उड़ रही है। इससे आसपास के रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंच ने नगर निगम प्रशासन से सड़क निर्माण की जांच कराने की मांग की है।

इसके साथ ही उन्होंने गंगानगर में दो बार सफाई व्यवस्था, कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराने की मांग भी की है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से हनुमंतपुरम के दोनों पाकों में किसी भी व्यक्ति को शादी समारोह की अनुमति न देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन पार्कों में केवल धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति होनी चाहिए। बैठक में महामंत्री अतुल गुप्ता, पूर्व सभासद बृजपाल राणा, राजेंद्र भोला, हरिओम कक्कड़, प्रदीप चावला, राम रतन शर्मा, सौरभ कालरा, प्रदीप बख्शी, हरीश गुलाटी, संजय खरबंदा, सत्यनाम अरोड़ा, विक्रांत अरोड़ा, संदीप विरमानी आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News