ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 34 नये मरीज मिले, 71 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- प्रदेश में कोरोना के 34 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 71 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के 250 एक्टिव मरीज बचे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को 34 नए संक्रमितों में सबसे ज्यादा 15 हरिद्वार और 12 देहरादून में मिले हैं।
इसके अलावा अल्मोड़ा में चार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में एक-एक मामला सामने आया। शुक्रवार को 71 मरीजों के ठीक होने के बाद 250 एक्टिव केस बाकी रह गए हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News