ऋषिकेश- बॉलीवुड के महानायक उत्तराखंड की वादियों का दीदार करने के लिए पहुंचे उत्तराखंड में
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन उत्तराखंड की वादियों का दीदार करने के लिए चार्टर विमान से सुबह करीब 12 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक उनकी तरफ दौड़ पड़े। लेकिन सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण किसी को भी अमिताभ बच्चन के पास नहीं जाने दिया गया। जानकारी के अनुसार जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद अमिताभ बच्चन सीधे अपनी गाड़ी से टिहरी नरेंद्रनगर में स्थित आनंदा होटल के लिए रवाना हुए। अमिताभ बच्चन कुछ दिनों तक यहीं पर रुकेंगे बताया जा रहा है कि वो अपनी किसी फिल्म की शूटिंग भी उत्तराखंड में ही करेंगे।
अमिताभ बच्चन ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निर्देशक प्रभाकर मिश्रा से भी मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई एयरपोर्ट पर अमिताभ बच्चन कुछ ही देर के लिए रूके थे। इस दौरान उनके प्रशंसकों को मायूसी ही हाथ लगी।
