ऋषिकेश- विक्रम पलटने से दुर्घटना स्थल पर ही चालक की दर्दनाक मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुनीकीरेती थाना के अंतर्गत तपोवन के पास एक विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सवार विक्रम चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते देर रात्रि तपोवन से एक विक्रम टेंपो ऋषिकेश की ओर आ रहा था। पेट्रोल पंप के निकट अचानक टेंपो के आगे सूअर आ गया। घटना के समय ढलान होने की वजह से विक्रम भी तेज रफ्तार में था जिसके चलते विक्रम अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जब तक लोगों ने विक्रम को सीधा किया और ड्राइवर को बाहर निकाला तब तक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि मृतक की पहचान मनोज कुमार मिश्रा पुत्र दिनेश मिश्रा निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी हरिद्वार रोड ऋषिकेश के रूप में हुई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News