ऋषिकेश- उत्तराखंड के इतिहास में ऋतु खंडूडी होंगी पहली महिला स्पीकर
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड के राजनैतिक इतिहास में रितु खंडूरी पहली महिला स्पीकर होंगी।
उत्तराखंड के इतिहास में ऋतु खंडूडी पहली बार महिला स्पीकर बनने जा रही है। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी की बेटी रितु खंडूरी को विधानसभा स्पीकर बनाए जाने का यह बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड में भाजपा ने यह नया इतिहास लिखा है। ऋतु खंडूड़ी कोटद्वार से विधायक चुनकर आई हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में कोटद्वार से उनकी यह जीत कई मायनों में खास रही है। कोटद्वार सीट से चुनाव जीतकर उन्होंने अपने पिता की हार का बदला लिया है।
