ऋषिकेश- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री लगभग तय एक-दो दिन में हो सकती है घोषणा

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के लिए शुरू हुई दौड़ अब मंत्री पद पर फिनिश होते दिख रही है। सीएम की दौड़ में शामिल अधिकांश नेताओं का लक्ष्य भी कैबिनेट में स्थान पाने का ही माना जा रहा है।
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कौन बनेगा ये सब दिल्ली में तय हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह नाम तय कर चुके हैं। दो दिन पहले ही इसके संकेत भी हो चुके हैं और दिग्गज भाजपाई समझ भी चुके हैं। राज्य में पार्टी संगठन से जुड़े लोगों को इसकी जानकारी भी हो चुकी है। माना जा रहा है कि आज और कल में इसका सार्वजनिक ऐलान भी हो जाएगा। बावजूद इसके मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही कथित दौड़ जारी है। भाजपा हाईकमान के कड़े रूख के बाद दौड़ अब सीमित रह गई हैं। दरअसल वोट सिर्फ और सिर्फ मोदी के नाम पर मिला है। उत्तराखंड का एक-एक भाजपा विधायक जानता और समझता है कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ का कोई मतलब नहीं है। यही वजह है कि किसी ने स्वयं को दौड़ में बताने की बात नहीं स्वीकारी। उत्तराखंड के वरिष्ठ विधायकों को चुनाव जीतने के बाद ये डर सता रहा है कि कहीं युवाओं को प्रमोट करने के चक्कर में उन्हें कैबिनेट से ड्राप न किया जाए। मुख्यमंत्री पद की कथित दौड़ वास्तव में कैबिनेट में स्थान पाने की दौड़ है।
संकेत इस तरह के मिल रहे हैं कि नई कैबिनेट में तीन-चार युवा चेहरे होंगे। महिलाओं की संख्या दो हो सकती है। ऐसा हुआ तो पिछले सरकार में मंत्री रहे तीन-चार वरिष्ठ विधायकों के हाथ निराशा लग सकती है। भाजपा के अंदर से कुछ नाम तो सामने भी आने लगे हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News