ऋषिकेश- कोरोना वायरस को लेकर WHO की बड़ी चेतावनी, जाने किन देशों में तेजी से बढ़ सकते हैं केस

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की तरफ से एक बड़ी चेतावनी दी गई है। WHO ने दुनियाभर के देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में कोरोना मामलों में बड़ा उछाल देखा जा सकता है। आईएएनएस के मुताबिक WHO ने कहा है कि दुनियाभर में कोरोना केस अचानक बढ़ सकते हैं। इसका कारण ये है कि कोरोना की टेस्टिंग लगातार कम हो रही है और पिछले कुछ हफ्तों से केस भी कम दर्ज किए जा रहे हैं। इसके अलावा WHO ने ये भी बताया है कि किन देशों में केस सबसे ज्यादा हो सकते हैं। WHO के मुताबिक एशिया के कई देशों में कोरोना केस तेजी से बढ़ सकते हैं, जो कुछ देशों में बढ़ना शुरू हो चुके हैं।
चीन में कोरोना मामलों में तेजी _
WHO की चेतावनी ऐसे वक्त सामने आई है जब चीन में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चीन में एक बार फिर कोरोना ने सभी को परेशान कर दिया है। इसके चलते कई इलाकों में लॉकडाउन भी लगाया गया है। बाकी इलाकों में सख्ती बरती जा रही है। यहां ओमिक्रोन के सब वेरिएंट BA.2 के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि ये उतना घातक नहीं माना जा रहा है। चीन के अलावा बाकी कुछ देशों में कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News