ऋषिकेश- उत्तराखंड संस्कृत विद्यालय प्रबन्धकीय शिक्षक संघ ने नवनिर्वाचित विधायकों से संस्कृत भाषा में शपथ लेने का किया आग्रह
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्तराखंड संस्कृत विद्यालय प्रबन्धकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने नव निर्वाचित विधायकों को मिलकर बधाई दी। इसके साथ ही संघ ने संस्कृत भाषा के तहत शपथ लेने के अभियान चलाकर उनको शपथपत्र का प्रारुप सौंपकर संस्कृत भाषा में शपथ लेने का आग्रह किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जनार्दन कैरवान ने कहा कि संस्कृत भाषा उत्तराखंड की द्वितीय राजभाषा है। अगर इस प्रदेश के विधायक मुख्यमंत्री एवं मंत्री गण संस्कृत भाषा में शपथ लेंगे उससे पूरे देश में एक अच्छा संदेश जायेगा। संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी हैं देवभूमि में देवभाषा में शपथ लेकर प्रदेश के जनप्रतिनिधि अच्छा संदेश देंगे। पूर्व में भी देश के कई प्रदेशों में सांसद गणों विधायक गणों एवं मंत्रियों द्वारा शपथ ली गई है। प्रतिनिधि मंडल ने ऋषिकेश विधानसभा के विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, मसूरी विधायक गणेश जोशी, नरेन्द्र नगर के विधायक सुबोध उनियाल, राजपुर विधायक खजान दास, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली से भेंट की। प्रतिनिधि मंडल में संघ के महासचिव सुभाष डोभाल, कोषाध्यक्ष विजय जुगलान, संगठन मंत्री सुशील नौटियाल, शान्ति प्रसाद मैठाणी, संदीप भार्गव, विनोद गैरोला, आशीष जुयाल आदि उपस्थित थे।
