ऋषिकेश- मोबाइल फोन व नगदी चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कोतवाली में वादी अमरिंदर सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी पशुलोक विस्थापित ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर दी। जिसमें बताय की अज्ञात चोरों के द्वारा उनकी निकट हाईडिल गेट आशीर्वाद टेलीकॉम दुकान की टीन उखाड़ कर नए व पुराने मोबाइल तथा नगदी चोरी कर ली गई है। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रभारी निरीक्षक के द्वारा चोरी किये गए माल की बरामदगी एवं अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा 13 मार्च को मुखबिर की सूचना पर लेबर कॉलोनी तिराहे के पास से दो अभियुक्तों को अमरिंदर सिंह की दुकान आशीर्वाद टेलीकॉम से चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। चोरी किया गया माल बरामद होने पर धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई है।
पूछताछ में अभियुक्त का नाम पता विमल पुत्र स्वर्गीय रमेश निवासी लेबर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश, पन्नू पुत्र मुनेश निवासी लेबर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश के रूप में हुआ है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक नवीन डंगवाल चौकी प्रभारी आईडीपीएल, कांस्टेबल दुष्यंत, कांस्टेबल महेश पुरी, कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News