ऋषिकेश- नाजायज चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को उपरोक्त कर्म में कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।
बीते 12 मार्च की रात्रि गश्त के दौरान एक अभियुक्त को बस अड्डा ऋषिकेश के पास से एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्त का नाम पता मनीष बिष्ट पुत्र गोरख बहादुर निवासी ग्राम साढेपानी थाना सुखद जिला कलाली नेपाल
के रूप में हुआ है। पुलिस टीम में
कांस्टेबल भगत सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News