ऋषिकेश- भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना को लेकर मुख्यालय और जिलों मे बनाया नियंत्रण कक्ष

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- उत्तराखण्ड में भारतीय जनता पार्टी मतगणना को लेकर तैयारियों में जुट गई है, इसके लिए पार्टी प्रदेश मुख्यालय एवं जिलों में नियंत्रण कक्ष बनाए जा रहे हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देशानुसार मतगणना को लेकर पार्टी मुख्यालय मे कंट्रोल रूम, मीडिया वार रूम एवं सभी जिलों मे भी कंट्रोल रूम बनाए हैं। साथ ही सभी जिलों मे मतगणना को लेकर किसी प्रकार की समस्याओं के निराकरण एवं समन्वय बनाने के लिए जिला समन्वयक नियुक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए सभी अभिकर्ताओं को जरूरी सुझाव दिए गये हैं। जबकि ज़िलों में समन्वयकों की नियुक्ति की गई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News