ऋषिकेश- मतगणना के दिन शांति व्यवस्था बनाने लेकर निर्वाचन आयोग और पुलिस ने कसी कमर

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- 10 मार्च को आने वाले चुनाव नतीजों के दिन किसी तरह की गड़बड़ी न हो, शांति व्यवस्था बनी रहे, इसको लेकर निर्वाचन आयोग और पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस की तरफ से स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
14 फरवरी के मतदान के बाद से ही पुलिस-प्रशासन की टीम मतगणना की तैयारियों में जुटी हुई थी। 10 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इस दौरान मतगणना स्थल के साथ ही आसपास के इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्त इंतजाम किया है।
डीआईजी गढ़वाल करन सिंह नग्नयाल ने बताया कि पुलिस के सभी विभागों को पहले ही अलर्ट किया हुआ है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी जिले में मतगणना के दौरान अतिरिक्त पुलिस तैनात किया गया है। इन जिलों में कई संवेदनशील इलाके हैं, इसीलिए वहां पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की डिमांड की गई थी। डीआईजी गढ़वाल ने बताया कि काउंटिंग टेबल पर किसी को भी मोबाइल फोन समेत अन्य ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं है। हालांकि कुछ विशेष अधिकृत कर्मचारियों को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा जीते हुए प्रत्याशियों को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए है। विजय जुलूस निकालने पर पांबदी रहेगी। किसी भी हाल में विजय जुलूस को नहीं निकालने दिया जाएगा। काउंटिंग के दौरान या फिर बाद में किसी ने भी शांति भग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। देहरादून जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों की मतगणना महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में होगी। देहरादून जिलाधिकारी आर राजेश ने मतगणना स्थल पर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। साथ ही उन्हें वहां पर जो कमियां दिखी उसको दूर करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम 6 बजे के बाद जिले की शराब की दुकान बंद हो जाएगी जो 11 मार्च को सुबह खुलेगी। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कोई भी प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। मतगणना स्थल से 300 मीटर पूर्व ही सभी वाहनों को रोका जाएगा और निर्धारित पार्किंग स्थलों में भेजा जाएगा। सभी वाहन स्वामी बैरियरों पर सहयोग प्रदान करें और निर्धारित स्थलों पर ही वाहन पार्क करें।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News