ऋषिकेश-उत्तराखंड में आज कोरोना के 33 नये मरीज मिले,42 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 33 नए मामले मिले हैं। कोरोना से आज यहां पर किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि कोरोना के 42 पुराने मरीज ठीक भी हुए। वायरस का संक्रमण दर 0.48 फीसद रहा।
इस साल प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 91694 संक्रमित मामले मिल चुके हैं। इनमें से 87746 (0.48 फीसद) लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 473 है। देहरादून में सबसे अधिक 220 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 57 व पिथौरागढ़ में &5 एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल अब तक 269 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज अलग—अलग लैबों से 6850 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 33 मामलों में जांच रिपोर्ट पॉजीटिव और 6817 की निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में सात, नैनीताल में पांच, अल्मोड़ा व पौड़ी में दो—दो, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग व ऊधमसिंहनगर में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जबकि पांच जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, टिहरी व उत्तरकाशी में कोरोना संक्रमण का नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से आज 6838 सैंपल कोरोना जांच को लैब भेजे गए हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News