ऋषिकेश- परीक्षा के डर से घर से लापता 2 किशोरों को पूलिस ने राजस्थान से पकड़कर घरवालों को सुपर्द किया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश -परीक्षाओं के डर से पिछले 3 दिन से गुमशुदा ऋषिकेश के दो नाबालिक बालक कोतवाली पुलिस ने राजस्थान से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द लिया गया है।
बीती 3 मार्च को जगदीश जोशी पुत्र कांति राम जोशी निवासी नेहरू मार्ग ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली में एक लिखित तहरीर दी गई कि मेरा पोता अनमोल जोशी पुत्र चंडी प्रसाद निवासी नेहरू मार्ग ऋषिकेश उम्र लगभग 17 वर्ष 3 मार्च को लगभग 12:00 बजे अपने दोस्त स्वजल चौहान पुत्र धन सिंह चौहान निवासी नेहरू मार्ग ऋषिकेश उम्र 17 वर्ष के साथ बिना बताए कहीं घर से चले गए हैं। हमने दोनों की काफी तलाश की है लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है । अनमोल जोशी एवं स्वजल चौहान उपरोक्त की गुमशुदगी की तहरीर थाने में दर्ज करा दी गई जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा दोनों नाबालिगों की तलाश की गई। पुलिस द्वारा गठित टीम ने उचित माध्यम से प्रचार प्रसार करते हुए सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस एवं पतारसी सुरागरसी करते हुए दोनों नाबालिग बालकों को तलाश किया गया तो ज्ञात हुआ कि दोनों नाबालिक बालक राजस्थान पहुंच गए हैं। जिसके बाद दोनों नाबालिग बालकों के परिजनों को साथ लेकर दोनों को राजस्थान से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों परीक्षा के डर से योजना बनाकर बिना बताए होटल में काम करने के लिए राजस्थान चले गए थे। कोतवाली पुलिस ने दोनों नाबालिग बालकों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
