ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 65 नये मरीज मिले,130 मरीज स्वस्थ हुए 1 मरीज की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज़ 24
देहरादून। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बुधवार को हल्का इजाफा हुआ है। आज प्रदेश में 65 1 नए मामले मिले। जबकि एक कोरोना संक्रमित मरीज की महंत इंद्रेश अस्पताल में मौत हुई है। वहीं, 130 पुराने संक्रमित मरीज आज ठीक हुए है। इस साल प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 91462 संक्रमित मामले मिल चुके हैं। इनमें से 87145 लोग ठीक हो चुके है। कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 859 है। जबकि 266 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज अलग—अलग लैबों से सात हजार 900 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 65 मामलों में जांच रिपोर्ट पॉजीटिव और 7835 की निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 22 लोग और चंपावत में 10 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में छह, चमोली, रूद्रप्रयाग व उधमसिंह नगर में पांच—पांच, बागेश्वर व पौड़ी में तीन—तीन, टिहरी में दो, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ व उत्तरकाशी में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से आज छह हजार 604 सैंपल कोरोना जांच को लैब भेजे गए हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News