ऋषिकेश- प्रसिद्ध डॉ एके सेठी सड़क दुर्घटना में घायल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- सात मोड़ के पास आमने सामने हुई बाइक की टक्कर में सेठी हॉस्पिटल में मालिक डॉ. एके सेठी घायल हो गए। डॉक्टर सेठी देहरदून से ऋषिकेश बाइक से आ रहे थे। सात मोड़ के पास दूसरी बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गयी। सेठी को एम्स में भर्ती कराया गया है। डॉ. सेठी की पत्नी ने बताया डॉक्टर सेठी देहरादून से ऋषिकेश की तरफ आ रहे थे। टक्कर काफी भीषण थी और दूसरी तरफ से बाइक सवार काफी तेजी में था मौके पर टक्कर लगने के बाद दोनों बाइकसवार घायल हो गए उसी दौरान एसएसपी देहरादून की तरफ जा रहे थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अपने कनिष्ठ अधिकारियों को दी और उनको निर्देशित किया मौके पर सीओ डीसी ढौंडियाल भी पहुंचे उन्होंने तुरंत कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सैनी के माध्यम से CPU को जानकारी दी। CPU में तैनात सब इंस्पेक्टर अनवर खान कॉन्स्टेबल नीरज कुमार के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। खान ने बिना एम्बुलेंस का इन्तजार करे निजी गाडी में डॉक्टर सेठी को एम्स में भर्ती कराया गया।
फिलहाल उनके हाथ और शरीर के अन्य हिस्से में चोट बता रहे हैं। एम्स के डॉक्टरों के अनुसार डॉक्टर सेठी खतरे से बाहर हैं। वहीँ दूसरे बाइक सवार ब्यक्ति को भी काफी चोट लगी बताया जा रहा है जो जौलीग्रांट में उपचाराधीन है। प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश रवि कुमार और सब इंस्पेक्टर अनवर खान ने भी पुष्टि की है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।प्रशि

%d bloggers like this:
Breaking News