ऋषिकेश- नरेंद्र नगर कोषागार में हुए करोड़ों रुपए के गबन मामले में आज एक और अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- बीते 06 जनवरी को वरिष्ठ कोषाधिकारी टिहरी नमिता सिंह द्वारा नरेंद्रनगर कोषागार मैं ढाई करोड रुपए गबन किए जाने के संबंध में कोषागार नरेंद्रनगर में कार्यरत कोषाधिकारी जगदीश चंद्र, लेखाकार विनय कुमार चौधरी तथा पीआरडी सोहबत सिंह पडियार के विरुद्ध थाना नरेंद्रनगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसमें पूर्व में 7 लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। अभियोग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा अन्य अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निर्देश किए गए थे। इसी परिप्रेक्ष्य में आज थाना नरेंद्रनगर पुलिस द्वारा पुनः एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। जिसे न्यायालय पेश किया जा रहा है। नाम पता अभियुक्त दिनेश थपलियाल पुत्र स्व. विशम्भर थपलियाल निवासी शांतिनगर ढालवाला टिहरी गढ़वाल। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पंत, हे. कां. शांति प्रसाद डिमरी शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News