ऋषिकेश- यूक्रेन में फंसे छात्रों को भारत लाने की कवायद तेज, आज रात दो फ्लाइटों के जरिए होगी वापसी
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के हालातों में यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड वासियों को स्वदेश लाने की कवायत तेज हो गई है। यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए भारत से बहुत संख्या में छात्र जाते हैं।
भारत सरकार द्वारा आज रात्रि को दो फ्लाइटों के द्वारा यूक्रेन से कुछ छात्रों का दस्ता भारत में लाया जाएगा। संभावना की जा रही है कि ऋषिकेश के 6 छात्र भी इसमें शामिल हो सकते हैं। यूक्रेन में शिक्षा ले रहे छात्रों के लिऐ राज्य सरकार विदेश मंत्रालय के लगातार संपर्क में है। भारत सरकार सहित राज्य सरकार यूक्रेन में रह रहे लोगों को सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यूक्रेन में फंसे ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राओं के परिजनों से राज्य सरकार के प्रतिनिधि दूरभाष पर संपर्क में है।
ऋषिकेश विधानसभा से यूक्रेन में फंसे छात्रों के नाम इस प्रकार है _
1 _ मधुलता रयाल पुत्री मधुसूदन रयाल निवासी श्यामपुर,
2 _ तमन्ना त्यागी पुत्री अतुल त्यागी निवासी गंगानगर गली नंबर
3 _ जिया बलूनी पुत्री राकेश बलूनी निवासी निकट सोमेश्वरनगर ,
4 _ प्रिया जोशी पुत्री प्रदीप चंद्र जोशी निवासी गंगानगर
5 _ मनोज चौहान पुत्र वीर सिंह चौहान निवासी खैरी खुर्द
श्यामपुर
6 _ हरि सिंह पुंडीर पुत्र राम सिंह पुंडीर निवासी गौहरीमाफी
रायवालासभी छात्रों के परिजनों को सरकार द्वारा हर संभव
मदद कर घर वापसी का आश्वासन दिया गया है।
