ऋषिकेश- ढालवाला मुनिकीरेती पालिका ने खाराश्रोत पार्किंग से हटाया अतिक्रमण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से खाराश्रोत पार्किंग में पसरे ठेलियों के अतिक्रमण को हटाया गया।
पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी और ईओ तनवीर मारवाह के निर्देशन में गुरूवार को सफाई निरीक्षक भूपेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व मे नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अतिक्रमण हटाओ टीम खाराश्रोत पार्किंग पहुंची। अचानक से पालिका टीम को देख यहां अतिक्रमणकारियों में अफरा तफरी मच गई। आलम यह रहा कि अतिक्रमणकारी अपना सामान समेटते हुए नजर आए। सफाई निरीक्षक भूपेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि बीते दिन खाराश्रोत पार्किंग में पसरे अतिक्रमण को हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को निर्देशित किया गया था। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के विरूद्ध पालिका का अभियान लगातार जारी रहेगा। मौके पर पालिका कर्मी रंजन कंडारी आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News