ऋषिकेश-महाशिवरात्रि के लिए शिव भक्तों का नीलकंठ पहुंचने का सिलसिला शुरू
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- इस बार महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में शिव भक्तों के नीलकंठ मंदिर में पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे स्थानीय व्यवसायियों के चेहरे भी खिले हुए नजर आ रहे हैं। इस वर्ष कोरोना का कहर काफी कम है और सरकार की ओर से भी ज्यादातर प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि पर्व पर शिव भक्तों ने कांवड़ लेकर नीलकंठ की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में शिव भक्त कांवड़ लेकर नीलकंठ मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। जलाभिषेक के दौरान शिव भक्तों ने देश दुनिया में अमन और चैन के लिए भगवान नीलकंठ से प्रार्थना भी की। शिव भक्तों ने बताया कि वह अपनी मन्नत को लेकर नीलकंठ मंदिर हर साल आते हैं। पिछले दो साल से कोरोना की वजह से वह नीलकंठ मंदिर में दर्शनों के लिए नहीं पहुंच सके थे शिवरात्रि के लिए नीलकंठ पहुंचने लगे हैं। इस बार नीलकंठ महादेव की कृपा से कोरोना का कहर काफी कम है, सरकार की ओर से भी नियमों में छूट दी गई है। इसलिए नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शनों के लिए हजारों शिवभक्त ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शिव भक्तों के कांवड़ लेकर नीलकंठ पहुंचने से स्थानीय दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आ रहे हैं।
