ऋषिकेश- दीवानचंद अरोड़ा के निधन के बाद उनके पुत्र प्रवीण अरोड़ा ने किए अपने पिता के नेत्रदान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- समाज में नेत्रदान के प्रति धीरे धीरे लोगों में जागरूकता आ रही है। इसी कड़ी में दीवानचंद अरोड़ा के निधन के बाद उनके पुत्र प्रवीण अरोड़ा ने अपने पिता के नेत्रदान कराएं। लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष व नेत्रदान कार्यकर्ता गोपाल नारंग ने बताया की मंगलवार दोपहर अरोड़ा का निधन हो गया था। परिजनों की सूचना पर नारंग ने अनिल कक्कड़ के साथ निर्मल आई हॉस्पिटल की नेत्रदान की टीम को भेजा व नेत्रदान का पुनीत कार्य कराया। प्रारंभिक जांच में डॉक्टर शालिका के अनुसार दोनों कॉर्निया स्वस्थ हैं। जिन्हें आवश्यक जांचों के पश्चात दो नेत्रहीनों की आंखों में प्रत्यारोपित कर दिया जाएगा। नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश प्रमुख रामशरण चावला के अनुसार मिशन का 224 वां सफल प्रयास है, जिससे 448 व्यक्ति लाभान्वित हो चुके हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News