ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 171 नये मरीज मिले, 156 मरीज स्वस्थ हुए 1 मरीज की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 171 मामले आये है। जिसे मिलाकर 01 जनवरी से उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब तक 90709 हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 1079 है। आज 156 व्यक्ति ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 86194 है। सैंपल पॉजिटिविटी रेट 1.61% है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 95.02% हो गयी है। आज 10432 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। 01 जनवरी से अभी तक कुल 1057186 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 01 जनवरी से अभी तक 257 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। आज 01 कोरोना संक्रमित की मृत्यु हुई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News