ऋषिकेश- थाना मुनि की रेती और एसओजी की टीम ने 800 ग्राम चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ़्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
मुनीकीरेती- मुनीकीरेती थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 800 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार लगातार नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान ढालवाला से एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 800 ग्राम चरस बरामद की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि आरोपी की पहचान विपुल चौहान पुत्र राजीव चौहान निवासी विकास नगर जनपद देहरादून के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा जा रहा है। बताया अधिक जानकारी के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बाजार में चरस की कीमत लगभग 80 हजार रुपए हैं। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में ढालवाला चौकी प्रभारी सचिन पुंडीर एसओजी के कॉन्स्टेबल विकास सैनी गिरीश सिंह शामिल रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News