ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 144 नये मरीज मिले,50 मरीज स्वस्थ हुए 1 मरीज की मौत हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 144 मामले आये है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब तक 85412 हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 1617 है। आज 50 व्यक्ति ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 85412 है। सैंपल पॉजिटिविटी रेट 1.48% है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 94.76% हो गयी है। आज 9702 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। 01 जनवरी 2022 से अभी तक कुल 1038941 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।
01 जनवरी 2022 से अभी तक 253 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। आज 01 कोरोना संक्रमित की मृत्यु हुई है।
