ऋषिकेश- प्रेमचंद अग्रवाल ने पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से मुलाकात कर भाजपा को वोट करने की अपील

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ऋषिकेश विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेम चंद अग्रवाल ने रविवार को नवीन वोटरों से भेंट की उन्होंने राष्ट्रहित में तथा ऋषिकेश के विकास को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील कीl अग्रवाल ने रविवार को व्यक्तिगत रूप से विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर प्रथम बार मतदान करने वाले ऐसे तमाम नवीन मतदाताओं से भेंट कर उनके द्वारा ऋषिकेश विधानसभा में किए गए विकास के कार्यों को लेकर के भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि इस देश का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं इसलिए राष्ट्रहित में युवाओं को मोदी के हाथों को मजबूत करना है। ऋषिकेश में अभूतपूर्व विकास के कार्य हुए हैंl युवा अच्छी, शिक्षा तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार चाहता है और इन सभी कार्यों को सक्षम रूप से कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी सक्षम है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने का उल्लेख की है, इसलिए युवाओं को देश के सुनहरे भविष्य के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने युवाओं को याद दिलाते हुए कहा है कि ऋषिकेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कठिनाई होती थी परंतु श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस स्थापित कर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को आसानी हो रही है। युवाओं ने गर्मजोशी से भाजपा प्रत्याशी प्रेम चंद अग्रवाल का स्वागत किया और उन्होंने एक स्वर में अग्रवाल को समर्थन देते हुए कहा है कि देश में प्रधानमंत्री मोदी और ऋषिकेश में प्रेमचंद अग्रवाल चाहिए। इस अवसर पर नवीन मतदाताओं में प्रगति शर्मा, आदर्श कुमार, सौम्या रोहित कलूड़ा, रवि उदय, अर्पित सिंह नीरज कुमार, दिव्या, पुष्पा देवी के अलावा नगर निगम के पार्षद तनु तेवतिया एवं विकास तेवतिया भी उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News