ऋषिकेश-आयकर विभाग की फर्जी रेड डलवाने वाला अभियुक्त अपने महिला एवं पुरुष साथी के साथ गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कोतवाली में शिकायतकर्ता संदीप पुत्र राम सिंह निवासी बाल्मीकि नगर ऋषिकेश के द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि 11 फरवरी की सुबह 4:30 बजे मेरे घर कुछ लोग इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए और कहा कि तुम्हारे घर पर नकदी तथा ज्वेलरी है। इन सब बातों को सुनकर में भयभीत हो गया तथा दरवाजा खोल दिया। वह सभी पांच लोग घर में घुस गए। जिनमें एक महिला भी थी इन सभी ने मेरे घर को खंगालना शुरू किया और घर से नगद रुपया तथा ज्वेलरी लेकर जाने लगे। जब मैंने कहा कि मैं भी आपके साथ चलूंगा तो सभी मना करने लगे और कहने लगे कि आप सुबह 10 बजे हमारे आईडीपीएल स्थित इनकम टैक्स ऑफिस में आना। तब मुझे पर शक हुआ रोका तो यह लोग गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देकर नगदी व ज्वेलरी ले कर जाने लगे। मोहल्ले के लोग हल्ला सुनकर इकट्ठा हो गए तब इनमें से एक आदमी रुपए तथा ज्वेलरी का बैग लेकर भाग गया तथा अन्य साथी भागने लगे तो मोहल्ले के लोगों ने 3 लोगों को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी तीनों व्यक्ति को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एक महिला व एक आदमी रुपया तथा ज्वेलरी लेकर फरार हो गया वह लोग मेरी पत्नी का मोबाइल भी अपने साथ ले गए हैं। शिकायतकर्ता की शिकायत पर तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर घटना की जानकारी उच्च अधिकारी गणों को दी गई।
पुलिस अधीक्षक देहात, क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व एसओजी देहात प्रभारी के निर्देशन में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। गठित पुलिस
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र की सूचना पर फरार हुए मास्टरमाइंड अभियुक्त व उसकी महिला साथी को गुमानीवाला श्यामपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है। महिला के कब्जे से आयकर विभाग का फर्जी आईकार्ड भी बरामद हुआ है। फरार अभियुक्तों की तलाश में दिल्ली गई पुलिस टीम के द्वारा एक अन्य फरार अभियुक्त निर्मल सिंह उर्फ निखिल को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद हुआ है। आरपीएफ प्रभारी योग नगरी रेलवे स्टेशन की सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास से संदिग्ध अवस्था में खड़ी एक एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को पुलिस टीम द्वारा चेक किया गया तो उक्त वाहन उपरोक्त घटना मैं संलिप्त पाया गया। जिसमें घटना करने वाले अभियुक्त आए थे और मौके से फरार हुए। दुकान को खोल कर चेक किया गया तो उसके अंदर से 22,26,000/- नकद व सोने चांदी के आभूषण, सील मोहर, स्टेम पेड़ और चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता सनी पुत्र राम सिंह निवासी बाल्मीकि बस्ती थाना ऋषिकेश, रिचा चावला पत्नी स्वर्गीय हेमंत चावला निवासी 3630 राजा पार्क, नियर महेंद्र पार्क, शकूरपुर साइड थाना रानी बाग ईस्ट दिल्ली, निर्मल सिंह उर्फ निखिल पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी T-36 41 राजा पार्क शकूर बस्ती दिल्ली के रूप में हुआ है। पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त नवदीप सिंह पुत्र स्वर्गीय करतार सिंह निवासी 824 गांधी कॉलोनी फरीदाबाद हरियाणा। महेंद्र पुत्र देवानंद निवासी मकान नंबर 161 कृष्णा एनक्लेव डिचाऊ कलां नजफगढ़ दिल्ली, सुमित कुमार पुत्र विशंभरदत्त केशव निवासी गली नंबर 27, नजदीक हुंडई शोरूम, अमित ग्राम गुमानीवाला ऋषिकेश। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में रवि सैनी प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश, डीपी काला वरिष्ठ उप निरीक्षक ऋषिकेश, नवीन डंगवाल चौकी प्रभारी आईडीपीएल, राम नरेश शर्मा चौकी प्रभारी श्यामपुर, मनभर सिंह उप निरीक्षक, शिवराम चौकी प्रभारी ऐम्स, जगदंबा प्रसाद उप निरी, आरक्षी दुष्यंत कुमार, आरक्षी महेश पुरी,आरक्षी सतीश, आरक्षी संदीप छाबड़ी, आरक्षी नीरज कुमार,आरक्षी सत्येंद्र कठैत, आरक्षी शीशपाल, आरक्षी नंदू,आरक्षी अनित कुमार,आरक्षी सचिन राणा, आरक्षी जोगिंदर सिंह, आरक्षी योगेंद्र सिंह शामिल थे।
