ऋषिकेश- पुलिस व एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने रायवाला ऋषिकेश क्षेत्र में 3 चोरियों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-ऋषिकेश पुलिस व एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने रायवाला ऋषिकेश क्षेत्र में 3 चोरियों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी में उपयोग किए गए हथौड़ी और सरिए के साथ ही 18000 नगद नोटों की माला 626 रुपए के सिक्के बरामद किए हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार सैनी ने बताया कि राज कुमार गांधी पुत्र कृष्ण लाल गांधी निवासी कृष्णा नगर लेबर कालोनी ऋषिकेशके द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि मेरी लेबर कालोनी कृष्णानगर आईडीपीएल मे परचून की दूकान है। बीते 29 जनवरी को प्रातः 6 बजे अपनी दुकान खोलने के लिए दुकान पर गया तो देखा की मेरी दुकान का शटर टुटा हुआ था। जब मैने दुकान के अन्दर जाकर देखा तो गल्ले में रखी रकम व एक मोबाइल सैमसंग रंग काला को कोई व्यक्ति चोरी करके ले गया है। वही राजीव कुमार रतूडी पुत्र स्व. पुरुषोत्तम दत्त निवासी चोपडा फार्म लक्कडघाट रोड श्यामपुर के द्वारा भी पत्र दिया गया कि वह आया तो उसका एक शटर खुला हुआ था। जब वह दुकान के अन्दर गया तो उसके गल्ले का दरवाज बाहर निकला हुआ था। जिसमे लगभग 15000 हजार रु0 थे,जो उसे गल्ले मे नही मिले। शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की गई। दोनों घटना स्थलों के आसपास लगे 70 से अधिक संस्थानों, दुकानो व घरों के सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।चोरी की घटनाओं में संलिप्त जेल गए व जेल से बाहर आए 22 अभियुक्तों का पुलिस सत्यापन कर पूछताछ की गई।
जिस पर तत्काल गठित पुलिस टीम द्वारा लेबर कॉलोनी तिराहे के पास बने खंडहर से चार संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की तो दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर, दो बालकों को पुलिस संरक्षण में लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों का नाम व पता अमित कुमार पुत्र लाल बाबू महतो निवासी ग्राम बलाई, थाना जगदीशपुर, जिला बेतिया बिहार, हाल निवासी- विश्वकर्मा चौक के पास लेबर कॉलोनी उर्फ कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश, सौरभ कुमार पुत्र स्वर्गीय बलकरण निवासी ग्राम सेडीसेडा, थाना धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश, विश्वकर्मा चौक के पास लेबर कॉलोनी उर्फ कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश के रूप में हुआ है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News