ऋषिकेश- आज उत्तराखंड के ज्यादात्तर हिस्से मे बारिश और ऊँची पहाड़ियों में हो रहा हिमपात

त्रिवेणी न्यूज़ 24
देहरादून। दो-तीन दिन की राहत के बाद मौसम ने फिर करवट बदल ली है.। देहरादून समेत पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। राजधानी देहरादून व आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश की बौछार पड़ने लगी, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार तेजी से बढ़ रहा पश्चमी विक्षोभ नौ फरवरी को उत्तराखंड पहुंच जाएगा। इससे राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि इसके बाद 15 फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News