ऋषिकेश- कमला नेहरू पुरुष्कार वितरण में मेधावी छात्रों व उनकी माताओं को भी किया पुरस्कृत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर काॅलेज ढालवाला में कमला नेहरु पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमला नेहरु पुरस्कार वितरण परिषदीय परीक्षा में मेधावी छात्रों के साथ उनकी माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मंगलवार को विद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बड़ोनी एवं प्रबन्धक हर्षमणि व्यास के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जयेन्द्र चमोली एवं वीरेन्द्र किशोर गौड ने किया। कार्यक्रम में परिषदीय परीक्षा 2021 में उत्तीर्ण मेधावी छात्रों हिमांशु चमोली पुत्र पुष्पा देवी, हर्ष धीमान पुत्र परीक्षा धीमान, अंकुश परमार पुत्र पिंकी परमार, सहिल दिकोला पुत्र मीना देवी, लवीस सिंह पुत्र मुन्नी देवी , अनुकूल बघेल पुत्र नेहा बघेल तथा संदीप जगूडी पुत्र सुनीता देवी को 1000 रु की प्रोत्साहन राशियों का चैक प्रदान किया गया। प्रधानाचार्य विजय बड़ोनी ने छात्रों को शुभकामना देते हुए संदेश दिया कि जो भी छात्र विद्यालय में भर्ती हो वह परिश्रम कर अपना तथा अपने माता पिता के साथ ही विद्यालय का नाम रोशन करें। कमला नेहरु पुरुस्कार का उदे्देश्य सभी छात्रों को प्रेरणा देना है कि सभी परिश्रमी बने। हर वर्ष उत्तराखण्ड सरकार द्वारा बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों की माताओं को यह पुरुस्कार दिया जाता है। प्रधानाचार्य विजय बड़ोनी ने पुरुस्कार प्राप्त सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक हर्षमणि व्यास ने कहा कि माता सबसे पहली गुरु होती है जिसके द्वारा छात्र को बडों का आदर करना, आज्ञा पालन करना जैसे गुणों का विकास होता है। प्रत्येक वर्ष मेधावी छात्रों की संख्या बढें जिससे अधिक से अधिक छात्र अपने परिश्रम द्वारा अपना भविष्य उज्जवल कर सके।
इस शुभ अवसर पर दिनेश सकलानी, बीरेन्द्र किशौर गौड, नवनीश शर्मा, देवराज बिष्ट, सुनील राजपूत, बिशन सिंह नेगी, आशीष चैहान, दिविशंकर नैथानी, नरेश सिंह पुण्डीर, जयेन्द्र चमोली, विपिन डोभाल, रजत सेमवाल, संगीता बिजल्वाण, वीरेन्द्र कुमार, अमित डोभाल, कीर्ति नौटियाल, विक्रमा देवी, रमेश गुन्सोला सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News