ऋषिकेश- नगर पालिका अध्यक्ष ढालवाला मुनि की रेती ने अपने ऊपर लगे आरोप को बताया बेबुनियाद, कहा छवि खराब करने साजिश

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- नरेंद्रनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने एक न्यूज पोर्टल में स्थानीय विधायक पर मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी की पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर व्यक्तिगत राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मातृ शक्ति का अपमान किया है।
सोमवार देर शाम नगर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने मुनिकीरेती में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी ओमगोपाल रावत ने एक न्यूज पोर्टल पर स्थानीय विधायक पर उनकी पत्नी को नौकरी दिलाने का बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी एक प्राइवेट संस्था में काम करती है।
फिलहाल वह व्यक्तिगत कारणों से छुट्टी पर है। इस तरह के बयान से कांग्रेस प्रत्याशी की ओछी राजनीति का पता चलता है। इसके अलावा मनीष डिमरी ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा योग्यता के आधार पर उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने ओमगोपाल पर मातृ शक्ति का अपमान करने का आरोप लगाया। कहा कि उन्होंने माफी नहीं मांगी तो वे मानहानि का केस दर्ज करेंगे। मौके सभासद वीरेंद्र चौहान भी मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News