ऋषिकेश- राजकीय इंटर कॉलेज आईटीपीएल में हुआ हर्बल वाटिका का उद्धघाटन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में कैंसर उन्मूलन दिवस पर पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में कैंसर वाटिका हर्बल वाटिका का विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडे ने कहा कि कैंसर में सबसे ज्यादा आज प्रदूषण घातक है जोकि हम आए दिन गाड़ियों के माध्यम से समाज में फैला रहे हैं। हमें पेड़ों के साथ ही अपने वाहनों की समय-समय पर जांच करवाते रहना चाहिए ताकि प्रदूषण नियंत्रण में रहे। कैंसर की बढ़ती हुई महामारी पर गहन चिंतन करते हुए संतुलित आहार तथा अपने खानपान में संयम रखने का सुझाव दिया। एडवोकेट श्रीकांत ने कहा कि आज देश अंग्रेजी दवाइयों के अधीन होता चला जा रहा है। उससे मुक्त होने के लिए हमें अपनी आयुर्वेद पद्धति को प्रोत्साहन देना चाहिए।
इस अवसर पर बीपी पांडे, डॉ. रवि कौशल अध्यक्ष रोटी क्लब, शैलेंद्र डेविड, दर्शन शाह, नेकपाल सिंह, अक्षत, श्रीकोटी, धर्मपाल सिंह नेगी, संजीव तिवारी, अनिल शर्मा, डॉ विक्रांत भंडारी, राजकीय महाविधालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. माहेश्वरीजी पूनम शर्मा, नंदकिशोर, आशुतोष , डॉ. प्रमोद चंदेल, डॉ. रवि त्यागी, डॉ. वर्तिका सक्सेना, क्षमा मिश्रा, डा. सी. एन. मिश्रा ने विभिन्न पेड़ों के बारे में जानकारी देते हुए कहां की सुसवा का साग ,पैशन फूड मधुमेह तथा कैंसर के लिए बहुत ही उपयोगी है। उन्होंने कई प्रकार के फलों का वर्णन किया जिसमें हिमालयन लेमन ,माल्टा, मौसमी, नींबू ,कटहल, आमलीच, अर्जुन, हल्दी, अदरक, गिलोय ,सीता अशोक ,जैसे पेड़ों को विद्यालय परिसर में रोपित करने हेतु विद्यालय में लाए। विद्यालय के प्राचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि हमारी सोच कि हम विद्यालय में नक्षत्र वाटिका साथ साथ मेजिक वाटर , समस्त औषधीय वृक्षों से लाभ देने जैसी अनेक योजनाएं चालू करें । जिससे यह विद्यालय विश्व के मानचित्र पर अपना अलग स्थान रख सके। इस अवसर पर जर्मनी से नवीन जी,सुरकुंडा अनुयाई बिलजवांजी,उमेंद्र ,आदित्य अग्रवाल,विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता सूरज मणि, हरेंद्र राणा ,सुशील सैनी, ललित मोहन जोशी श्रीमती मोनिका रौतेला, श्रीमती सरोज लोचन ,श्रीमती लता अरोड़ा , इंदु नेगी, डॉ संजय ध्यानी, ज्योति किरण लोहानी, माधुरी रावत,मनोज कुमार गुप्ता मीडिया प्रभारी, अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष अमित कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष कोमल तोमर,राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, बीपी सती, श्यामसुंदर रियाल, अजब सिंह चौहान, विनोद पवार उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News