ऋषिकेश- ABVP ने चलाया ऋषिकेश विधानसभा में मतदाता जागरूकता अभियान

त्रिवेणी न्यूज़ 24
ऋषिकेश- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ऋषिकेश विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
जिला संयोजक शुभम शर्मा ने कहा कि मतदान करना भारत के हर नागरिक का नैतिक अधिकार है, हमारा ऋषिकेश विधानसभा की जनता से यही अपील है कि वे अपने उस नैतिक अधिकार का पूर्णतः उपयोग कर ऐसी सरकार को चुनें जो उत्तराखंड के विकास को आगे बढाए ।

प्रांत मंत्री काजल थापा ने कहा कि अभाविप् एक स्वतंत्र छात्र संगठन है जो शत् प्रतिशत मतदान की अपील कर रहा है,
उन्होंने कहा कि हमें ऐसी सरकार को चुनना होगा जो देश के विकास मे पूर्णतः भागीदारी निभाए व महिला सशक्तिकरण जैसे अहम मुद्दों पर कदम उठाए।

इस दौरान विभाग संगठन मंत्री प्रशांत गौड़, प्रांत खेल संयोजक विनोद चौहान, जिला प्रमुख विवेक शर्मा, नगर मंत्री अनिरुद्ध शर्मा, जिला सह संयोजक अंकुर अग्रवाल, नगर विस्तारिका आस्था वत्स, दीपक कुमार, रोहित सोनी, अनुज पाल, विनीत रतूड़ी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News