ऋषिकेश- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किया उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र जारी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी हो गया है। इसमें कांग्रेस पार्टी ने 5 लाख परिवारों को सालाना 40 हजार रुपए देने, 4 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है।
बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ‘‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’’ (उत्तराखंड के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र) जारी कर दिया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में पांच लाख परिवारों को सालाना 40 हजार रुपए देने का बड़ा एलान किया है। इसके साथ ही पार्टी ने चार लाख युवाओं रोजगार देने का वादा भी किया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में हर गांव हर द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं देने का भी एलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में गैस सिलेंडर के दाम 500 रुपए के पार नहीं होंगे।
घोषणापत्र जारी करने के बाद उन्होंने कहा कि ”कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के लोगों के लिए रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और आय की सुरक्षा की व्यवस्था और महंगाई से राहत दिलाने की प्रतिज्ञा लेती है।

%d bloggers like this:
Breaking News