ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 1840 नये मरीज मिले, 4383 मरीज स्वस्थ हुए 18 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर का कहर लगातार जारी है।हालाँकि बीते कल कोरोना के दैनिक केस घटकर 1200 आए थे लेकिन आज फिर नए पॉजीटिव मरीजों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
राज्य के स्वास्थ्य महकमे द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को 1840 नए पॉजिटिव मिले जबकि कोरोना 18 मरीजों की मौत हो गई। चिंताजनक आंकड़ा यह है कि अब एक्टिव केस 26,814 हो गए हैं। राज्य में सैंपल पॉजीटिविटी 6.91 फीसदी हो गई है जबकि रिकवरी रेट 62.42 फीसदी हो गया है। जिलों की बात करें तो देहरादून में कोरोना के 595 केस आए हैं। यूएसनगर में 93, नैनीताल में 210, अल्मोड़ा में 183, बागेश्वर में 67, चमोली में 77, चंपावत में 40, हरिद्वार में 229, पौड़ी में 58, पिथौरागढ़ में 98, रूद्रप्रयाग में 101, टिहरी में 42, उत्तरकाशी में 47 नए मामले सामने आए। आज देहरादून में 11 मरीजों की मौत हुई। जबकि हरिद्वार और उत्तरकाशी जिले में दो-दो और नैनीताल में तीन मरीजों ने दम तोड़ा है। राहत की खबर यह रही है कि कोरोना के 4383 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News