ऋषिकेश- उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी ने चलाया अनुशासन का डंडा, 4 नेताओ को किया 6 साल के लिए निष्कासित

त्रिवेणी न्यूज़ 24
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी से बगावत करने वाले नेताओं पर कार्यवाही होने लगी है।प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन के खिलाफ चार लोगों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रामनगर से पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, कालाढूंगी से संध्या डालाकोटी, रुद्रप्रयाग से पूर्व विधायक मातवर सिंह कंडारी, यमुनोत्री से प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय डोभाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है। इसमें अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा जो भी पार्टी अनुशासन को तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News