ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन के गंगा तट पर की पूजा अर्चना

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन के गंगा तट पर पूजा अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनन्द,पूर्व मंत्री सुबोध उनियाल, प्रसिद्ध भक्ति गायक कन्हैया मित्तल, रेणु बिष्ट मौजूद रहे सभी विशिष्ट अतिथियों ने स्वामी से आशीर्वाद लेकर माँ गंगा की आरती में सहभाग किया। इस अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड का सौभाग्य है कि हमारे पास कर्मठ और जमीनी स्तर के नेता है इसलिये हमारा उत्तराखंड सम्पूर्ण विश्व के पर्यटन और तीर्थाटन के मानचित्र पर उत्कृष्ट स्थान रखता है। भारतीय विधा योग को वैश्विक पहचान दिलवाने में उत्तराखंड का बहुत बड़ा योगदान है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार माँ गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिये भी अद्भुत कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि परमार्थ निकेतन गंगा तट आस्था, व्यवस्था और विद्वत्ता का चुम्बक है जो जनसमुदाय को अपनी ओर आकर्षित करता है। सायंकालीन गंगाआरती अपने आप में एक अनूठा आयोजन है और वैश्विक आकर्षण का केन्द्र भी है। इस दिव्य तट ने न केवल भारतीय समुदाय को बल्कि वैश्विक समुदाय को भी अपनी ओर आकर्षितकिया है। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सुबोध उनियाल, रेणु बिष्ट को रूद्राक्ष का पौधा देकर अभिनन्दन किया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News