ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 1200 नये मरीज मिले, 2499 मरीज स्वस्थ हुए 10 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 1200 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 10 मरीजों की मौत हो गई है वहीं 2499 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में सक्रिय मामलों की संख्या 29428 हो गई है। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव रेट 24.40 प्रतिशत है। रिकवरी रेट वर्तमान में 58.18 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को अल्मोड़ा में 25, बागेश्वर में 17, चमोली में 11, चंपावत ने 67, देहरादून में 368, हरिद्वार में 160, नैनीताल में 210, पौड़ी में 34, पिथौरागढ़ में 07, रुद्रप्रयाग में 35, टिहरी में 10, उधम सिंह नगर में 211, उत्तरकाशी में 45 मरीज मिले हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News